दिल्ली में मकान गिरने से 5 लोग दबे, राहत का काम जारी

एक बार फिर राजधानी दिल्ली में इमारत गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे करीब 5 लोग मौजूद है।

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक निर्माणाधीन मकान गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से 5 मजदूर दब गए है। घटना 1:25 मिनट की बताई जा रही है। घटना के दौरान कुछ मजदूर मकान में काम कर रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल, और अन्य बचाव की टीम मोके पर पहुंच गई।

मलबे से मजदूरों को निकलने की कोशिश जारी है। वही बताया जा रहा है कि घर का आगे का हिस्सा पूरी तरह धंस गया और मलबा सड़क पर आ गया है। साथ ही साथ मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: 10वीं-12वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!