दिल्ली पुलिस ने ज़ब्त किया 5.50 करोड़ का गांजा और 3 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में गांजे की स्मगलिंग के लिए दक्षिणी दिल्ली ज़िले की पुलिस टीम ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में गांजे की स्मगलिंग के लिए दक्षिणी दिल्ली ज़िले की पुलिस टीम ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, और आरोपियों के पास से ओडिशा से लाए गए 93.582 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोहम्मद इजराइल, राम प्रसाद और संजय कुमार के रूप में हुई है, इनके पास से बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग साढ़े 5 करोड़ रूपए है। अवैध कॉलोनियों में गांजे की स्मगलिंग करने वाले पिंटा गिरोह को गांजे की खेप देने आरोपी दिल्ली आया था। बता दें कि पुलिस अब पिंटा गिरोह के गैंगस्टर कुख्यात पिंटा की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली स्पेशल स्टाफ की टीम ने दिल्ली की कई अवैध कॉलोनियों में गांजे की स्मगलिंग करने वाले लोगों की जानकारी हासिल करने में लगी हुई थी, इसी बीच एएसआई दयानन्द को खबर मिली की 3 स्मगलर ओडिसा से गांजा लेकर राजधानी दिल्ली में आने वाले हैं और वह इसको पिंटा गिरोह को सप्लाई करेंगे।

इस खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की जिसमें कांस्टेबल अखिलेश, इरशाद चौधरी, एसआई धर्मेंद्र और इंस्पेक्टर अतुल त्यागी शामिल थे, इनकी टीम ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आरोपियों के लिए एक ट्रैप लगाया।

पुलिस को काफी समय इंतज़ार करने के बाद एक ऑटो दिखाई दिया, जिसमें वह तीनों आरोपी बैठे हुए थे। पुलिस ने ऑटो को रुकाया और उसकी तलाशी ली तो ऑटो में से 45 गांजे के पैकेट बरामद किए गए।

Insta loan services

पुलिस अधिकारी के अनुसार, राजधानी में लगभग 1750 अवैध कॉलोनी है जिसमें 60 लाख से भी ज़्यादा लोग रहते हैं और पिंटा गिरोह इन कॉलोनियों में गांजा और ड्रग्स के साथ अन्य नशीले पदार्थो की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं बल्कि सिर्फ 20 रूपए में लोगों को नशीले पदार्थ बेचता है, जिसके कारण अवैध कॉलोनियों में रह रहे युवकों की बड़ी आबादी नशे के चंगुल में फस गई है।

ये भी पढ़े: सनकी ने किया 4 लोगों का बेहरहमी से क़त्ल, फिर थाने जाकर किया सरेंडर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!