ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरने से मचा हड़कंप, दो की मौत
पुलिस अधिकारियों के चलते ये हादसा ओखला की संजय कॉलोनी का बताया जा रहा है जहां एक 500 स्क्वायर गज में कई मंजिला इमारत बन रही है

दक्षिण दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार शाम को हादसा सामने आया है जिसमे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान ही एक तरफ का हिस्सा ढह गया और मिट्टी के नीचे पांच मजदूर दब गए।
बता दें कि सभी को AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया और इनमें से रमन और मिंटो नामक दो मजदूरों की इसके चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बेसमेंट में मौजूद आठ लोगों द्वारा भागकर अपनी जान बचाई गयी। अब ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच करती नजर आ रही है।
साथ ही दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के चलते ये हादसा ओखला की संजय कॉलोनी का बताया जा रहा है जहां एक 500 स्क्वायर गज में कई मंजिला इमारत बन रही है और इसके बेसमेंट की खुदाई अब हो चुकी है। ऐसे में बृहस्पतिवार शाम को वहां पर कुल 13 मजदूर काम कर रहे थे और तभी बेसमेंट की एक तरफ की मिट्टी और बनाई दीवार ढह गई। जिसके बाद मिट्टी के नीचे पांच मजूदर गुलशन, नितिश, देवेंद्र, रमन और मिंटो उसमे दब गए। साथ ही बाकी 8 मजदूरों ने मौके से भागकर खुद को बचा लिया। हादसा शाम करीब 4.55 बजे का है जब पुलिस व फायर को सूचना दी गई थी।
हालाँकि, सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम से तुरंत बहुत सी गाडिय़ां मौके पर भेजी गई और उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही फायर विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग द्वारा बताया गया कि जो लोग अंदर फंसे थे उन्हें कुछ समय में ही निकाल लिया गया था और सभी को को तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










