ओखला के कॉटन गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला फेज़-2 के हरकेश नगर इलाके में आज 1 कॉटन गोदाम में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला फेज़-2 के हरकेश नगर इलाके में आज 1 गोदाम में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके चलते आग पर काबू पा लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, आग ओखला में स्थित एक कॉटन के गोदाम में लगी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि आग बेसमेंट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई थी।

दमकल विभाग के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार की कैज़ुअ‍ल्टी (Casualty) होने की कोई खबर सामने नहीं आई है और आग पर पूरे तरीके से काबू पा लिया गया है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: स्कूल की छात्राओं और टीचरों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था इंटरनेट पर अपलोड, ऐसे हुआ IIT स्टूडेंट गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!