आश्रम में DTC की बस में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने काबू पाया
करीब एक बजे घटना के बारे में जानकारी मिली और उस जानकारी के चलते, दिल्ली परिवहन निगम की बस के पिछले हिस्से में आग लगी थी।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में गुरुवार को एक DTC की बस में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद फायर विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उन्हें करीब एक बजे घटना के बारे में जानकारी मिली और उस जानकारी के चलते, दिल्ली परिवहन निगम की बस के पिछले हिस्से में आग लगी थी। ऐसे में अब आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे आग बुझा ली गई और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










