Kidnapping Case: बुजुर्ग CA को बंधक बनाकर मांगी 50 लाख की फिरौती

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय Chartered Accountant के साथ हुई kidnapping, robbery और assault की सनसनीखेज वारदात को...

दिल्ली।

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय Chartered Accountant के साथ हुई kidnapping, robbery और assault की सनसनीखेज वारदात को दक्षिण जिला पुलिस ने महज 36 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के अनुसार, यह वारदात 2 मई की शाम करीब 7:45 बजे हुई। बुजुर्ग पीड़ित घर में अकेले मौजूद थे, तभी तीन आरोपी जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और टेप से बांध दिया।
इसके बाद आरोपियों ने घर में रखे करीब 5 लाख रुपये कैश, दराज में मौजूद 8 से 10 हजार रुपये, पर्स, तीन अंगूठियां, मोबाइल फोन और जरूरी documents लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को उनकी ही कार में जबरन बैठाकर मेरठ की तरफ ले गए।

रास्ते में kidnappers ने पीड़ित से 50 लाख रुपये की extortion demand की। आरोपियों ने बुजुर्ग पर दबाव बनाते हुए उन्हें accident का बहाना बनाकर किसी परिचित से 15 लाख रुपये मंगवाने के लिए मजबूर किया। हालांकि जब रकम का इंतजाम नहीं हो पाया तो आरोपी पीड़ित को उनकी कार समेत हरियाणा के फिरोजपुर झिरका इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए।
किसी तरह पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। मेडिकल जांच में उनके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

मामले की सूचना 3 मई को नेब सराय थाना पुलिस को मिली, जिसके बाद एसआई प्रिंस और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने kidnapping, robbery, assault और criminal conspiracy समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने CCTV footage खंगाले, technical surveillance का सहारा लिया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की। लगातार 36 घंटे तक चली investigation के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो आरोपियों — हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र और दिल्ली के कालकाजी निवासी कल्पना को गिरफ्तार किया। बाद में फतेहाबाद के कुलदीप और सुशील को भी arrest कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 4 लाख रुपये, पीड़ित का पर्स, उनकी कार और वारदात में इस्तेमाल की गई एक air gun बरामद की गई है।

यह भी पढ़े : Delhi Mystery Man Arrested: हाथ में चापड़ लेकर घूमने वाला गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!