दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में चल रहे मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, धंस गई 50 फीट सड़क

एक खबर सामने आयी है जहां मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जानिए पूरी खबर

राजधानी दिल्ली में निर्माण कार्य चलते ही रहते है और और खासकर के मेट्रो प्रोजेक्ट हर जगह चल रहे है और इसी को देखते हुए एक खबर सामने आयी है जहां मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि वहां मेट्रो का काम करते वक़्त 50 फीट गहरा और 25 से 30 फीट तक लंबाई में सड़क धंस गई। जिसका कारण सड़क धंसने से निर्माण कार्य में लगी क्रेन उसमे दब गई। वही गनीमत ये भी रही कि उस समय कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था और ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई थी।

ऐसे में सड़क धंसने के कारण मैदानगढ़ी से साकेत जाने वाली सड़क अभी पूरी तरह से बंद हो चुकी है और मेट्रो के कर्मचारी सड़क को ठीक करने में अब जुट चुके हैं। साथ ही मैदानगढ़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण अंडर ग्राउंड हो रहा है और यहां पिछले एक साल से ही काम लगातार चल रहा है।

हालाँकि, इस बारे में स्थानीय RWA के प्रधान महावीर प्रधान द्वारा बताया गया कि तीन चार दिन से सड़क में कहीं-कहीं दरार आ चुकी थी, लेकिन मेट्रो निर्माण करने में लगी कंपनी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया था और ये हादसा हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ था और अगर दिन में होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!