फार्महाउस में खेल रहा था बच्चा, स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई 2 साल के मासूम की मौत

वह 6 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे वह फार्म परिसर स्थित पार्क में अपने साथियों के साथ ही जब काम कर रहे थे तो वहां उनका बेटा दिव्यांश खेल रहा था

दिल्ली के फतेहपुरी बेरी थाना क्षेत्र के गदईपुर इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां स्थित एक फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से दो वर्ष के बच्चे की सीधा मौत हो गई। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि बच्चा फार्महाउस में खेल रहा था। वहीं, फतेहपुर बेरी थाना पुलिस द्वारा भी इस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी द्वारा इस बारे में विस्तार से बताया गया कि मृतक दिव्यांश के पिता संदीप गदईपुर स्थित एक फार्महाउस की देखरेख का काम करते हैं और पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 6 सितंबर की रात को ही इस बार एमए उन्हें सूचना मिली थी कि दिव्यांश स्वीमिंग पूल में डूब गया है, जिसे इलाज के लिए उसे AIIMS में भर्ती कराया गया है। वहीं, 7 सितंबर को बच्चे की सीधा मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक बच्चे के पिता संदीप का इस बारे में बयान रिकॉर्ड किया है।

हालाँकि, संदीप द्वारा अपने बयानों में कहा गया कि वह गदईपुर के फार्म संख्या 10 स्थित एक घर की देखरेख का काम करते हैं और वह फार्महाउस में ही परिवार के साथ रहते हैं जिसमे एक स्वीमिंग पूल भी है। ऐसे में वह 6 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे वह फार्म परिसर स्थित पार्क में अपने साथियों के साथ ही जब काम कर रहे थे तो वहां उनका बेटा दिव्यांश वहां खेल रहा था।

लेकिन कुछ देर बाद ही उनका बेटा वहां नहीं दिखाई दिया और इसके बाद ही बच्चा स्वीमिंग पूल में मिला। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए जल्दी से AIIMS लाया गया, जहां उसके इलाज के दौरान सात सितंबर को चिकित्सकों ने बच्चे को सीधा मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार यानी आठ सितंबर शाम तक किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!