दिल्ली: पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने पिकेट ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कॉन्स्टेबल की हालत काफी गंभीर है

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने पिकेट ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कॉन्स्टेबल की हालत काफी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल का नाम राकेश बताया जा रहा है, राकेश ने खुद को गोली 13 अगस्त को सुबह 6 बजे पिकेट ड्यूटी के दौरान मारी।

पुलिस को इस मामले की सूचना एक मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के द्वारा मिली, जिसने सुबह 6 बजे के करीब PCR (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को फ़ोन कर घायल कॉन्स्टेबल की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत लोकल पुलिस पूर्वी मार्ग स्थित घटना स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने राकेश को बेहोश हालत में पाया।

Radhey Krishna Auto

सूत्रों के अनुसार, कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली सर्विस गन से सिर के दाहिनी ओर मारी थी। कॉन्स्टेबल राकेश को फ़ौरन एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया ओर भर्ती कराया गया। इसी के साथ वहां पर क्राइम साइंस लेबोरेट्री की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।

ये भी पढ़े: 16 अगस्त का हिन्दू पंचांग: जानें आज सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!