kapashera shock case: बांस छूते ही लगा करंट, मजदूर की गई जान

ल्ली के कपासहेड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

kapashera shock case: दिल्ली के कपासहेड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हुई, जब एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा चुका था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि हादसे के वक्त एक राजमिस्त्री और एक मजदूर मकान की अलग-अलग मंजिलों पर काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान झूलन नाम का मजदूर पहली मंजिल पर खड़ा था और उसने एक लंबा बांस ऊपर दूसरी मंजिल पर मौजूद राजकुमार को देने की कोशिश की। इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही दोनों को जोरदार झटका लगा और वे नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 45 वर्षीय राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वह हरियाणा के समालखा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, झूलन, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान का चांद दिखते ही पढ़ें ये खास दुआ और जानें अर्थ

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!