काबुल से दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट! अफगान परिवारों सहित 110 लोगों को किया एयरलिफ्ट

भारतीय सरकार की तरफ से एक स्पेशल फ्लाइट (Special Flight) भेजी गई थी, जो तकरीबन 110 लोगों को काबुल से दिल्ली लेकर आई है

भारतीय सरकार की तरफ से एक स्पेशल फ्लाइट (Special Flight) भेजी गई थी, जो तकरीबन 110 लोगों को काबुल से दिल्ली लेकर आई है।

फ्लाइट शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंची है। फ्लाइट में भारतीय लोगों के सहित वहां फसे अफगान नागरिक भी शामिल थे।

इसी के साथ अफ़ग़ानिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों से पवित्र 3 गुरु ग्रंथ साहिब जी सहित 5वीं शताब्दी के असामाई मंदिर से रामायण, भगवद गीता और महाभारत के साथ अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथो को भी लाया गया है।

blog image

जानकारी के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब जी को महावीर नगर में स्थित अर्जन देव जी गुरूद्वारे में ले जाय गया है, साथ ही हिंदू धार्मिक ग्रंथो को भी फरीदाबाद के असामाई मंदिर में रखा गया है।

आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान के कबूल के शोर बाज़ार में स्थित गुरुद्वारा गुरु हर राय में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए सिक्योरिटी गार्ड मेहरम अली के परिवार को भी इस फ्लाइट में लाया गया है।

वहीँ उनके अलावा लाय गए अन्य अफगानी नागरिकों को यहां सोबती फाउंडेशन की तरफ से पुनर्वास किया जाएगा।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Omicron Virus: जानें देश में Omicron की क्या स्थिति है?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!