कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थमी, घंटों की देरी से चल रही 70 से ज्यादा गाड़ियां
पिछले काफी दिनों से कोहरे के चलते ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी हुई है। पिछले काफी दिनों में कम से कम 125 ट्रेनें एक

पिछले काफी दिनों से कोहरे के चलते ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी हुई है। पिछले काफी दिनों में कम से कम 125 ट्रेनें एक से 24 घंटे की देरी से दिल्ली आ रही थी।
मंगलवार को दिल्ली आने वाली कम से कम 70 ट्रेनें देरी से निकल रही हैं। सबसे अधिक देरी से पश्चिम और दक्षिण दिशा से आने वाली ट्रेनें चल रही हैं। कुछ लोकल ट्रेनों भी एक घंटे की देरी से चलने की वजह रोज आने जाने वाले सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
5 घंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन घंटे
सेंट्रल मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल 11.15 घंटे
सेंट्रल मुंबई-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस पांच घंटे
अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस सचखंड एक्सप्रेस (सोमवार को आने वाली) 21घंटे
अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस सचखंड एक्सप्रेस (मंगलवार को आने वाली) 8.35 घंटे
नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (सोमवार को आने वाली) 20.50 घंटे
नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (मंगलवार को आने वाली) 16 घंटे
डॉ. आंबेडकर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे
दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढे पांच घंटे
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे
हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस 13.15 घंटे
चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे
मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सात घंटे
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे
योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे
अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे
जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे
कटिहार-अमृतसर विशेष एक्सप्रेस आठ घंटे

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









