दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, क्लस्टर बस ने राहगीर को मारी टक्कर

देश की राजधानी दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास कल रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जैसे ही घटना

देश की राजधानी दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास कल रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जैसे ही घटना हुई आसपास के सभी लोग वहां इकट्ठा हो गए।

हादसे के बाद बस चालक ने बस को रोक ली जिससे वहां मौजूद लोग वहां एक साथ जुट गए और बस की खिड़की में लगे सभी शीशों को तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी धारा 361/23 और 279/304A पर केस दर्ज किया है और अमित नाम के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिन पहले भी न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाके में बुधवार शाम के वक्त एक नारंगी रंग की क्लस्टर बस बेकाबू हो गई। बस ने 5 वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी के दौरान राहगीर मदद के लिए भागे। इस हादसे में एक ऑटो चालक की बुरी तरह कुचलने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई और स्कूटी सवार शख्स की एक टांग कटकर अलग हो गई थी।

सभी घायलों को नजदीकी फोर्टिस व होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो शख्स की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी थी। पुलिस ने मृतक ऑटो चालक का शव अपने कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी में भेज दिया था। मृतक ऑटो चालक की पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो वर्ष की एक बेटी थी। मृतक मूल रूप से यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। शान मोहम्मद राजधानी दिल्ली के गढ़ी गांव में रहते थे व ऑटो चलाते थे।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!