दरभंगा से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
रिपोर्ट्स के चलते बुधवार को बिहार के दरभंगा से ही स्पाइसजेट के एक विमान द्वारा दिल्ली के आईजीआई लिए उड़ान भरी।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दरभंगा से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को सीधा बम से उड़ाने की धमकी दी गई और इसके बाद ही दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। रिपोर्ट्स के चलते बुधवार को बिहार के दरभंगा से ही स्पाइसजेट के एक विमान द्वारा दिल्ली के आईजीआई लिए उड़ान भरी।
इसके बाद फिर दिल्ली स्थित IGI हवाईअड्डे के नियंत्रण कक्ष में ही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी वाली कॉल आई। वही तुरंत जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में भी आ गया। साथ ही एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई लेकिन बाद में जांच में कॉल फर्जी पाई गई। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










