30 घंटे तक मलबे के अंदर जद्दोजहद, टमाटर से मिटाई भूख, युवक ने सुनाई आपबीती
देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 5 मंजिली निर्माणाधीन इमारत गिरने की हादसे के 50 घंटे बाद एक घर के 4 सदस्यों को सुरक्षित

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 5 मंजिली निर्माणाधीन इमारत गिरने की हादसे के 50 घंटे बाद एक घर के 4 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. परिवार को फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया. होश आने के बाद घर के एक सदस्य ने बताया कि उनके लिए मलबे के अंदर 30 घंटे कैसे थे और उन्होंने कैसे अपनी जान बचाई.
बुराड़ी में सोमवार शाम एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत निचे डेह गई थी. इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई. इसमें एक बच्ची भी मौजूद है. इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.
#WATCH | Burari building collapse incident, Delhi | A survivor says, "…I had never done any harm to anyone, if I had done that we would have no chance to survive… We had tomatoes that I gave to my kids to quench their hunger and thirst, any father would have done that… I… pic.twitter.com/8PyeulE3fh
— ANI (@ANI) January 31, 2025
मैंने खो दी थी हिम्मत- पीड़ित
पीड़ित युवक ने बताया, ”हम लोग खाना बनाने के लिए तैयार हो रहे थे. साढ़े 6 बजे बिल्डिंग गिर गई. 5 मंजिला इमारत का मलबा अपने ऊपर से हम कैसे हटाते. मैंने पूरी हिम्मत खो दी थी. यहां बचाने वाले लोग बहुत कम थे. यदि मैं किसी का कुछ बिगाड़ा होता तो नहीं बचता. पर मैंने किसी का बुरा नहीं किया और मैंने हमेशा उसके माता-पिता की सेवा की है इसलिए मेरी और मेरे घरवालों की जान बची.”
टमाटर खाकर मिटाई परिवार ने भूख
पीड़ित ने बताया कि यदि गर्मी का दिन होता तो उनका घर के कोई जिंदा नहीं बचता. पीड़ित युवक ने बताया कि किस तरह उसने और उसके घर ने टमाटर खाकर भूख और अपनी प्यास मिटाई. उसने कहाँ कि मैंने बच्चे को टमाटर खिलाकर जिंदा रहे. कोई और पिता होता तो वो भी यही करता. मेरी पत्नी के सिर पर हैमर गिरने लगा था मैंने किसी तरह उसकी जान बचाई. जिसके बाद बिजली के पाइप द्वारा आवाज लगाई कि कोई है तो हमें यहां से बाहर निकालो. मेरी आवाज एक कर्मचारी तक पहुंची और उसने कहा कि मलबे में और लोग दबे हुए हैं.
उसने कहाँ कि कर्मचारियों ने हमें निकाला और कब उसे अस्पताल लेकर आए इसका हमें होश नहीं है. बता दें कि कर्मचारियों ने राजेश, उसकी पत्नी गंगोत्री, 6 साल के बेटे प्रिंस और 3 वर्ष के बेटे रित्विक को 30 घंटे बाद मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था.









