Youtuber से मिलने 300 किमी साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली आया छात्र

Youtuber से मिलने के लिए पंजाब का एक छात्र 300 किमी साइकिल चलाकर दिल्ली आ गया और छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।

अपने घर से स्कूल के लिए निकला छात्र 300 Km साइकिल चलाकर पंजाब के पटियाला से दिल्ली आ पहुंचा। छात्र अपने फेवरेट यूट्यूबर से मिलना चाहता था। राजधानी दिल्ली आने में छात्र को तीन दिन लगे और उधर, छात्र के परिवार वाले उसकी तलाश में दिन-रात एक करते रहे लेकिन इधर छात्र दूसरे राज्य में पहुंच गया। छात्र ने अपना फेवरेट यूट्यूबर ‘ट्रिगर्ड इंसान’ बताया है

और बताया गया है कि पटियाला में रहने वाला एक छात्र 4 अक्टूबर को साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन छुट्टी का वक्त होने के बाद भी जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी और जब उन्होंने स्कूल में पूछताछ की तो पता चला कि छात्र यहां आया ही नहीं। जब छात्र के दोस्तों से पूछा तो यूट्यूबर निश्चय मल्हान जो कि यूट्यूब पर (Triggered Insaan) के नाम से फेमस हैं, और उसका नाम सामने आया।

छात्र के परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि छात्र इसी यूट्यबर से मिलने के लिए निकला है. तुरंत ही इस बात की जानकारी पटियाला की अनाज मंडी पुलिस को दी गई और पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता में लेते हुए राजधानी दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मौर्या एन्क्लेव थाने में छात्र के बारे में सुचना दी। पुलिस को पता था कि यूट्यूबर निश्चय मल्हान दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में रहता है।

सुचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस पंजाब से आये छात्र की खोज में जुट गई। रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी वाट्सएप ग्रुप्स पर छात्र की तस्वीर सर्कुलेट की गई. सभी संभावित रूट जिनसे पंजाब से आये छात्र के यहां तक पहुंचने की संभावनाएं थीं, उनको चेक किया गया और फिर पुलिस को यूट्यूबर के रिहायशी इलाके के पास सीसीटीवी फुटेज (CCTV FOOTAGE) में एक साइकिल सवार छात्र दिख गया। उसी वक्त पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सही सलमात अपने साथ ले आई।

छात्र के मिलने की सुचना पंजाब की पटियाला पुलिस और परिवार को दी गई। दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की DCP उषा रंगनानी के अनुसार छात्र के यहां आने की जानकारी मिली थी और पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

छात्र के सही सलामत मिलने पर राजधानी दिल्ली में ‘पहुंचे परिजनों ने दोनों थाने की पुलिस का शुक्रिया अदा किया। अपने बच्चे (छात्र) को पाकर सभी के चेहरे खिले हुए थे और छात्र 300 किमी दूर राजधानी दिल्ली आ तो गया लेकिन उसकी मुलाकात अपने फेवरेट यूट्यूबर ‘ट्रिगर्ड इंसान’ से नहीं हो पाई क्योंकि यूट्यूबर अपनी फैमिली के फंक्शन में शामिल होने के लिए दुबई गया हुआ था।

Aadhya technology

यह भी पढ़े: स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, वॉन्टेड समेत दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!