पति ने पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर की आत्महत्या

ख्याला में पति ने आपसी लड़ाई झगड़े में अपनी पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली

यह घटना दिल्ली के ख्याला में घटित हुई। जहां पति ने आपसी लड़ाई झगड़े में अपनी पत्नी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

आरोपी और पीड़ित की पहचान राजकुमार और मानसी बजाज के रूप में की गयी है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। मानसी इसी आपसी अनबन के चलते अपने मायके ख्याला आ गयी थी। कुछ दिन बाद ही राजकुमार उसे लेने उसके मायके आया था।

मानसी ने वापिस ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। इसी बीच वह उसके ही घर पर रुका रहा। जब उसकी माँ बाहर गयी। तब उसने मानसी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। जब उसे लगा की इससे मानसी की मौत हो गयी तब वह मौके से फरार हो गया।

उसके अगले दिन ही पता चला कि लोनी में अपने भाई के घर में उसने खुद को भी फांसी लगा अपनी जान ले ली। पुलिस के मुताबिक राजकुमार की पत्नी का अभी इलाज चल रहा है, उसे पुलिसकर्मियों ने अपना खून भी दिया है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: सुल्तानपुरी में रेप पीड़िता के भाई की गोली मारकर हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!