आनंद विहार से ऊधमपुर व दिल्ली और कटड़ा के लिए भी तैयार हुई समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों का भी महीना आने वाला है जिसके दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है

देश में तकरीबन सभी लोग ट्रैन से सफर करते है। ऐसे में अब गर्मी की छुट्टियों का भी महीना आने वाला है जिसके दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है जहां इन यात्रियों के लिए समर एक्शन प्लान के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाने वाली है।

बता दें कि उत्तर रेलवे द्वारा आनंद विहार टर्मिनल –ऊधमपुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी और कटड़ा, कालका-शिमला के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय ले लिया गया है। साथ ही सेंट्रल रेलवे ने दानापुर दानापुर, वाराणसी और गोरखपुर लिए भी इसी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ठान लिया है।

ऐसे में अब ट्रेन संख्या 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित AC एक्सप्रेस 40 फेरे लगाने वाली है। वही यह ट्रेन 24 अप्रैल से 30 जून के बीच चलायी जाने वाली है। साथ ही ट्रेन संख्या 04053 आनंद विहार टेर्मिनल-ऊधमपुर सोमवार और बृहस्पतिवार से चलेगी। वही दूसरी तरफ ट्रेन संख्या 04054 ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पटरियों पर दौड़ेगी ।

इसी तरह कटड़ा-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, श्री माता वैष्णो देवी और कटड़ा आरक्षित स्पेशल 22 फेरे लगाने वाली है। ट्रेन संख्या 04671 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो कटड़ा आरक्षित स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलती दिखेगी । इतना ही नहीं 24 अप्रैल से 2 जुलाई के बीच चलने वाली यह ट्रेन 04672 श्री माता वैष्णो कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल प्रत्येक रविवार को चलेगी

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!