दिल्ली में पत्नी पर था बेवफाई का शक, पति ने पार्क में जाकर दे दी जान!

देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के शक में ऐसा कर दिया जिसे जान आपके पैरों तले जमीन खिसक

देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के शक में ऐसा कर दिया जिसे जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. बता दें, यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे का है. मंगोलपुरी के नवारिया पार्क में एक पेड़ से 35 वर्ष की वजह से चौहान का शव लटका हुआ मिला. वहां के लोगों ने जब यह देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. और उसी वक्त पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद राज पार्क थाने की टीम वहां पर पहुंची. पुलिस जांच में पता लगा कि करण चौहान सफाई कर्मी के रूप में दिहाड़ी मजदूरी करता था. वह शादीशुदा भी था और उसके 3 छोटे बच्चे थे. पर पिछले कुछ दिनों से उसका घरेलू जीवन सही नहीं चल रहा था. एक हफ्ता पहले उसकी पत्नी और बच्चे उसको छोड़कर मायके चले गए थे.

जेब में मिले सुसाइड नोट
मौके की तलाशी के चलते पुलिस को करण की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुए। इन नोट्स में उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक के साथ नाजायज रिश्ते का आरोप बताया और इस बदनामी और धोखे की जिंदगी नहीं जी सकता. इसलिए खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, पर अपने दर्द और गुस्से को शब्दों में बयां किया.

पत्नी के बेवफाई के शक में दी जान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि करण ने प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ की टहनी से लटककर आत्महत्या की. पास में 2 ईंटें मिली, जिनसे उसने पेड़ पर चढ़ने में सहायता ली थी. वहां पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर पूरा सीन डॉक्यूमेंट किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा गया. रिपोर्ट के अनुसार, करण के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं थी, केवल गले पर फंदे का निशान मिला. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!