चचेरे भाई से संबंध के शक में कि पत्नी की हत्या, तीन बच्चे भी लेकर फरार

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में चचेरे भाई के साथ संबंध होने के शक में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को मुरादाबाद से पकड़ लिया

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में चचेरे भाई के साथ संबंध होने के शक में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को मुरादाबाद से पकड़ लिया है। आरोपी ने रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ भाग गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने कहा कि एक जून की दोपहर में पुलिस को बवाना इलाके में एक महिला की हत्या होने की सुचना प्राप्त हुई। वहां पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव कमरे में था। उसकी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। छानबीन में पता लगा कि महिला अपने 38 साल के पति तथा 4 बच्चों के साथ यहां रहती थी। पति और 18 साल की बेटी के साथ महिला बवाना स्थित फैक्टरी में काम करती थी।

विवार को फैक्टरी में कार्य करने के चलते 18 साल की बेटी ने मां से संपर्क करने का प्रयास किया। उसकी मां फोन नहीं उठा रही थी। बेटी ने अपने एक रिश्तेदार को घर जाकर देखने जो बोला। महिला कमरे में मृत पड़ी मिली। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला का अपने पति से लगातार झगड़ा होता था। पुलिस ने जांच में पाया कि मामले के बाद से महिला का पति तथा उसके 3 बच्चे गायब हैं।

तकनीकी जांच में पुलिस को आरोपी की लोकेशन मुरादाबाद से मिली। पुलिस ने उसी वक्त एक टीम को मुरादाबाद के लिए भेजी। जहां पर एक सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वह अपने बच्चों के साथ शाहजहांपुर भागने की फिराक में थी। जांच में आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी पर चचेरे भाई के साथ संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से लगातार विवाद होता था। घटना वाले दिन झगड़ा होने के बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!