नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध बैग, मची अफरा-तफरी, जांच में मिला ये सामान
देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त दहशत आयी, जब कूड़ेदान में एक 'संदिग्ध' बैग मिलने पर बम की अफवाह

देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त दहशत आयी, जब कूड़ेदान में एक ‘संदिग्ध’ बैग मिलने पर बम की अफवाह फैल गयी। जिससे सभी यात्रियों में काफी अफरा-तफरी हो गई। संदिग्ध बैग में बम की सुचना मिलने पर मौके पर बम निरोधक दस्ते पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने बैग की जांच की जिसमे कोई विस्फोटक नहीं मिला। जिसके बाद सभी को राहत की सांस ली और स्टेशन पर भी माहौल सामान्य हुआ।
रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कूडे़दान में एक बैग देखे मिलने पर उसके अंदर बम होने की अफवाह सब जगह फैल गई। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बैग की जांच कराई गई। टीम ने बैग से दो विस्फोट सिमुलेशन गेंदें बरामद कीं, जिनका उपयोग रक्षा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए किया जाता है और ये गैर-घातक हैं और इनमें कोई जरुरी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली ।
अजमेरी गेट की तरफ संदिग्ध बैग बरामद
पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम को लगभग साढ़े 6 बजे रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड पर एक लावारिस बैग मिला और उसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि कूड़ेदान में मिले बैग की पुलिस और बम निरोधक दस्ते दोनों ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि कोई विस्फोटक नहीं मिला और कोई खतरा नहीं है।









