तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ की हुए लापता, मुंबई जाने को घर से निकले
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह सोमवार से लापता हो गए हैं। गुरचरण के पिता ने पालम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह सोमवार से लापता हो गए हैं। गुरचरण के पिता ने पालम इस मामले में थाने में भी उनके लापता होने की शिकायत दर्ज की है। गुरचरण के पिता ने बताया है कि वह अपने घर से मुंबई जाने को निकले, पर न ही वह मुंबई गए और न ही घर लौटे।
पालम थाना पुलिस को मिली हुई शिकायत में हरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरचरण सिंह सोमवार को सुबह मुंबई जाने के लिए घर से गए थे। उसे IGIA एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान पकड़नी थी। वह न तो मुंबई पहुंचे अभी तक और न ही घर लौटे हैं। उनका मोबाइल भी नहीं मिल रहा है।
पुलिस अधिकारी का बतया कि इस मामले की जांच हो रही है। पुलिस ने वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है। लेकिन अभी तक ऐसी कोई सुचना नहीं प्राप्त हुई









