Taj Express Fire: दिल्ली में ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्री कूद भागे, देकजे VIDEO

देश की राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक पैसेंजर ट्रेन के कोच में काफी तेज़ आग लग गई। यह हादसा चार बजे के करीब हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक पैसेंजर ट्रेन के कोच में काफी तेज़ आग लग गई। यह हादसा चार बजे के करीब हुआ है। जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर गईं। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। जले हुए कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से झांसी रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी।

तीन कोच में लगी आग

डीसीपी रेलवे ने कहा कि ट्रेन में आग लगने की जानकारी पीसीआर को शाम 4.41 बजे प्राप्त हुई। ट्रेन दिल्ली-आगरा के बीच चल रही थी। ट्रेन में आग ओखला रेलवे स्टेशन से पहले ही थी। आग के बाद ट्रेन को उसी वक्त रोका गया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है, क्योंकि कोच में बैठे यात्री वहां से दूसरे डिब्बों में चले गए थे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!