दिल्ली के ड्राई फ्रूट मार्किट पर दिखा अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े का असर

Delhi: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़ा करने का असर पुरानी दिल्ली के खारी बावली मार्किट में देखा जानें लगा है

 अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़ा करने का असर पुरानी दिल्ली के खारी बावली मार्किट में देखा जानें लगा है। खारी बावली एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट्स और मसालों की मार्किट है, जिसमें अफगान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स के दाम में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। 

फ़िलहाल खारी बावली मार्किट के तमाम व्यापारी काफी चिंता में हैं क्योंकि उनको डर है कि ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने के कारण उनका व्यापर कहीं ठप ना हो जाए।

अफगानिस्तान में जिस तरह के हालात चल रहे हैं उन्हें देख कर तमाम ड्राई फ्रूट्स के व्यापारियों ने ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ाना शुरू भी कर दिया है। आने वाले समय में भी अगर अफगानिस्तान के ऐसे हालात रहे तो आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट्स के दाम लोगों की पहुँच से कोसों दूर जा सकते हैं।

Aadhya technology

भारत में त्योहारों का सीज़न काफी नज़दीक है, राखी, जन्माष्टमी, नवरात्री और फिर दिवाली।ऐसे में इन त्योहारों के दौरान किशमिश, पिस्ता, बादाम के दामों में इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है, और अगर जल्द ही अफगानिस्तान के हालात नहीं ठीक हुए तो ड्राई फ्रूट्स के रेट्स में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, बादाम के दाम तो अभी से आसमान छू रहे हैं, करीब 300 से 400 रूपये तक बादाम के रेट बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली: 60 से ज़्यादा फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाकर 10 हज़ार से अधिक लोगों को लगाया चूना

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!