मोहन गार्डन इलाके में बेटी के सामने शिक्षक ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या

मृत महिला की शिनाख्त नीरा के रूप में हुई है और वह अपने पति संजय और नौ साल की एक बेटी के साथ रहती थी। आरोपी जम्मू के रहने वाले संजय एक...

राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में कहासुनी होने की वजह से नौ साल की बेटी के सामने सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी शिक्षक की पुलिस तलाश कर रही है जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार शाम के समय करीब 6.24 बजे पुलिस को दिल्ली के नवादा ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक मकान में दंपति के बीच झगड़ा होने की सुचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की मकान में एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। घायल महिला के गले पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस महिला को पास के हॉस्पिटल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की शिनाख्त नीरा के रूप में हुई है। महिला अपने पति संजय और नौ साल की एक बेटी के साथ रहती थी।

मूलत: जम्मू के रहने वाले आरोपी संजय दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। संजय की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान उसके पिता ने मां पर चाकू से वार कर दिया और फिर घर से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया है कि दंपति के परिवार वालों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने आरोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस तकनीकी आधार पर आरोपी संजय की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी संजय के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: अगले महीने से एम्स ओपीडी में दिखाने के नहीं लगेंगे पैसे, 300 रुपये तक की जांच भी होगी निशुल्क

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!