स्कूलों में टैबलैट से होगी पढ़ाई, 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों को दिया जाएगा टैब

नई दिल्ली के नगरपालिका परिषद के सभी स्कूलों के बच्चे अब टैब द्वारा पढ़ाई किया करेंगे। अगले शैक्षणिक सत्र में इसे शुरू करने वाला

नई दिल्ली के नगरपालिका परिषद के सभी स्कूलों के बच्चे अब टैब द्वारा पढ़ाई किया करेंगे। अगले शैक्षणिक सत्र में इसे शुरू करने वाला एनडीएमसी दिल्ली का पहला निकाय होगा। काउंसिल की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गयी है।

इसमें पढ़ाई की सामग्री होगी उपलब्ध

इस प्रस्ताव के चलते एनडीएमसी जो टैब देगा उसमें पढ़ाई के साथ किसी तरह का कोई कार्य नहीं होगा, पर टैब में जो शिक्षक कंमाड देंगे उससे जुड़े पाठन सामग्री और वीडियो ही उसमें उपलब्ध होंगे। इसके लिए एनडीएमसी ने हर अध्याय के वीडियो भी बनाये हैं। साथ ही एनडीएमसी की पालिका शिक्षा वेबसाइट द्वारा इस पर पठनीय सामग्री उपलब्ध होगी।

काउसिंल की बैठक के बाद एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल, विशखा सैलानी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में सतीश उपाध्याय ने कहा कि एनडीएमसी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप पर चार स्कूलों में 811 टैबलेट छात्रों को सौंपे थे। जिसके सफल प्रयोग के बाद अब एनडीएमसी अपने कक्षा 12वीं तक के 8138 टैबलेट साल 2024-25 में सभी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

सभी शिक्षकों को भी 628 टैबलेट सौंपे जाएंगे। एनडीएमसी जैम पोर्टल द्वारा इन टैबलेट को लिया जाएगा। इस पर एनडीएमसी 24.72 करोड़ रुपये तक की राशि लगाएगी। एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल ने कहा कि दिल्ली एनसीआर का ऐसा करने वाला एनडीएमसी का पहला निकाय बनाया जाएगा। जिसमें नौ से 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को टैबलेट के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की दिक्कत, अभी से करें इंतजाम

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!