वेलेंटाइन डे पर सिग्नेचर ब्रिज से किशोरी ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

देश की राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से कल देर शाम को 17 साल की किशोरी ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

देश की राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से कल देर शाम को 17 साल की किशोरी ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहां आस-पास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद गोताखोर उसी वक्त यमुना में कूद गया। और कुछ ही वक्त मै गोतखोल ने युवती को पानी से बाहर निकाल लिया। युवती काफी डरी हुई थी। उसने ऐसा क्यों किया उसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने उसी वक्त लड़की को मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल भेजा। घरवालों को इस बात की जानकारी देकर पुलिस उनसे पूछताछ कर कूदने का कारन पता करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात लगभग सवा नौ बजे सिग्नेचर ब्रिज से एक किशोरी पानी में कूद गई। वैसे तो उस ब्रिज पर लोग रुककर नजारा लेते हैं। लोगों ने लड़की को पानी में छलांग लगते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस बीच वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस मामले की पुलिस को खबर दे दी। पुलिस व बोट उसी वक्त मौके पर पहुंचे। सात गोताखोरों की टीम ने युवती को पानी से बाहर निकाला। छानबीन के वक्त पुलिस को यह पता चला कि किशोरी वजीराबाद की रहने वाली है। उसने ऐसा क्यों किया। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस लड़की के परिवार से पूछताछ कर रही है। वेलेंटाइन डे पर यमुना में किशोरी के छलांग लगाने पर मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: साउथ दिल्ली के पीजी में सिलेंडर फटने से लगी आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!