बर्तन में पैर लगने पर किशोरी को दिया छत से धक्का, लड़की गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार में एक युवती को किरायेदार

गाजियाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार में एक युवती को किरायेदार महिला ने तीसरी मंजिल से गिरा दिया। ऊंचाई से गिरने की वजह से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही युवती ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से उसका पैर छत पर रखी रेनू की थाली से लग गया था। हादसे में किशोरी के भाई रोहित ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार किया।
रोहित ने कहा कि वह यादराम दीवान के मकान में रहता हैं। इसी मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार रात गर्मी होने के कारण उनकी बहन संतरेश (14) छत पर चली गई। वहां दूसरे एक और किरायेदार रेनू जो की पहले से मौजूद थी। जैसे ही उसकी बहन छत पर गई तब अंधेरा था और अँधेरा होने की वजह से उसका पैर रेनू की थाली में लग गया।
जिस बात पर रेनू आग बबूला हो गई। इतने संतरेश कुछ बोलती रेनू ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह असंतुलित होकर निचे गिर गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल