बच्चे के ऊपर से निकला टेंपो, हुई दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल
देश की राजधानी दिल्ली के अशोक विहार के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक टेंपो के निचे आने से साढ़े पांच वर्ष के बच्चे की दर्दनाक

देश की राजधानी दिल्ली के अशोक विहार के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक टेंपो के निचे आने से साढ़े पांच वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक से हुई है। हादसे का एक सीसीटीवी बुधवार को काफी वायरल हुआ। जिसमें भीड़ वाले इलाके में खेल रहे बच्चा वहां से जा रहे टेंपो के नीचे आ गया। इस मामले की सुचना मिलते ही लोकल पुलिस वहां पहुंची। बच्चे को अस्पताल लेकर गयी। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार लिया है।
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, हादसे के चश्मदीद दीपक कुमार ने कहा कि वह उधम सिंह पार्क के करीब 60 फुटा रोड पर फल की रेहड़ी लगाया करते हैं। 16 सितंबर की दोपहर वह फल बेच रहे थे। तभी दोपहर 12:30 बजे एक टेंपो तेज रफ्तार से आता हुआ दिखा। रेहड़ी के सामने से जा रहे एक बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गिर गया। दीपक आरोपी के साथ स्कूटी से बच्चे को अस्पताल लेकर गए। पर बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
चालक की पहचान नीरज से हुई है। जो समयपुर बादली के सूरज पार्क का निवासी है। नीरज के खिलाफ पुलिस ने धारा के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहां पर लगे कैमरे में कैद हो गई। मृतक कार्तिक के घरवाले वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहता है। परिवार में पिता और बाकि सदस्य हैं









