दिल्ली को दहलाने की रची गयी थी आतंकी साजिश, NSG ने किया दावा

देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मौके 26 जनवरी की आड़ में आंतकियों ने की थी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को उड़ाने की साजिश। मौके पर दिल्ली पुलिस ने पहुंचकर उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। 

देश की सुरक्षा एजेंसी NSG और दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह गाजीपुर फूल मंडी से स्कूटी पर रखा एक बैग बरामद हुआ। जिसकी सूचना अनुपम नाम के एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया की बैग में लोहे के बक्से में दो से तीन किलोग्राम के वजन का बम स्कूटी पर रखकर छोड़ा गया था। पुलिस की अगर माने यदि बम विस्फोट हो जाता तो करीब 40 मीटर का एरिया तबाह हो सकता था। 

NSG ने बताया कि उस बैग के अंदर मिले बम को बनाने में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया है। जिसको देखते हुए NSG ने इसे आंतकी साजिश करार दिया है। लेकिन मौके पर दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक टीम को बुलाकर इस साजिश को अंजाम तक पहुँचने से पहले ही रोक दिया।

फिलहाल इस घटना को देखते हुए राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम कर दिए गए है। पुलिस अधिकारियों की जगह जगह तैनाती कर दी गई है।   

Tax Partner

ये भी पढ़ें: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!