दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल दिल्ली के दयालपुर में एक सड़क हादसा की घटना

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल दिल्ली के दयालपुर में एक सड़क हादसा की घटना देखने को मिली है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखने को मिला है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते है कि कैसे तेज रफ्तार से आ रही कार ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। बता दें कि घटना बुधवार और गुरुवार के दरमियानी रात की है। बता दें कि इस हादसा के बाद पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है, जहां एक घायल का इलाज के चलते उसकी मृत्यु हुई। वहीं बाकियों का इलाज जारी है। जबकि कार चालक दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारत में बढ़े हैं सड़क दुर्घटनाओं के मामले
बता दें कि सड़क हादसों के मामले भारत अगड़ी देशों की लिस्ट में मौजूद है। इसी कड़ी में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को बयान देते हुए बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में बढ़ते जा रहे। उन्होंने इस के चलते बताया कि ऐसी स्थिति में सुधार लाने के लिए मानवीय व्यवहार में काफी बदलाव लाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने हादसों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा, ‘दुर्घटनाओं की संख्या में कमी की बात तो भूल जाइए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं होगी कि इसमें वृद्धि हुई है।’

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!