जापानी पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला नाबालिग का शव, पुलिस भी कंफ्यूज

देश की राजधनी दिल्ली के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के जापानी पार्क में शनिवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ

देश की राजधनी दिल्ली के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के जापानी पार्क में शनिवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ। अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

पेड़ में लटका पाया गया लड़की का शव
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को जापानी पार्क में एक अज्ञात लड़की का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी मिली।

स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि 14-16 वर्ष की लड़की दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। पेड़ के तने के पास उसकी चप्पलें भी मिली हैं। शुरू दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!