तालाब में सड़ी-गली हालत में मिला AIIMS के इलेक्ट्रीशियन का शव, 20 जून से थे लापता
AIIMS में एक हफ्ते पहले से लापता हुए 32 साल के इलेक्ट्रीशियन का शव वसंत कुंज के पास एक तालाब में सड़ी हुई हालत में मिला। पुलिस ने

AIIMS में एक हफ्ते पहले से लापता हुए 32 साल के इलेक्ट्रीशियन का शव वसंत कुंज के पास एक तालाब में सड़ी हुई हालत में मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह सुचना दी। रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र के इंदर कैंप के रहने वाले अनिल कुमार 20 जून को लापता हो गए थे जिसके बाद उनके घरवालों ने अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने वसंत कुंज के पास एक तालाब में एक शव देखा। जिसके कुछ देर बाद ही वसंत कुंज साउथ पुलिस थाने में इस मामले की पीसीआर कॉल आ गई।
पीछे छोड़ गए पत्नी और 6 साल की बेटी
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा , “एक टीम वहां पर पहुंची, जिसे इंदर कैंप में पीर बाबा के पास एक तालाब में सड़ी-गली हालात में शव प्राप्त हुआ।” एम्स में इलेक्ट्रीशियन के रूप पर काम करने वाले अनिल कुमार के घर में उनकी पत्नी और 6 वर्ष की बेटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
बवाना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हमले में बेटी घायल
वहीं, बाहरी-उत्तरी राजधानी के बवाना इलाके में भी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शुक्रवार सुबह अनजान हमलावरों ने 43 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस मामले में उसकी बेटी घायल हो गई। दीपक नाम के युवक को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उसकी बेटी भी घायल हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि दीपक को काफी गोलियां लगीं जिससे उसकी वहां पर ही मौत हो गई। हमले के चलते उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे उसी वक्त अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।”
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक टीमों ने अपराध स्थल की जांच की है और करीब के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है









