सराय रोहिल्ला में 5 दिन से पेड़ पर लटकी हुई थी लाश, इन चीजों से हुई पहचान

देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में सोमवार की शाम को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव

देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में सोमवार की शाम को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव करीमपुर, आजमगढ़, यूपी के रहने वाले मनोज से हुई है। मनोज की शिनाख्त उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को यह पता लगा कि मनोज का शव चार-पांच दिन पुराना है। उसका शव 10 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका पड़ा था। ऐसे में पुलिस उसकी मृत्यु को लेकर काफी संदेह जता रही है। इस बात का पता लग रहा है कि मनोज ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसके साथ कुछ और हुआ। मामले की छानबीन चल रही है।

उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार की शाम को करीब 6.00 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली कि कचरा पार्क, शाहजादा बाग, इंद्रलोक के पास जंगल में एक युवक का शव लटका हुआ है। मामले की जानकारी प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

क्राइम टीम और एफएसएल को वहां पर बुला लिया गया। शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। ऐसा लग रहा था कि युवक का शव फंदे पर चार से पांच दिन से लटक रहा है। पुलिस ने आसपास उसकी पहचान के प्रयास किए तो एक रिक्शा चालक सुशील ने मंगलवार को उसकी पहचान मनोज के रूप में की।

हालांकि पुलिस मोबाइल व आधार कार्ड से उसकी पहचान पहले ही कर चुकी थी। सुशील ने बताया कि मनोज एरिया में रिक्शा चलाता था। पिछले कई दिनों से वह गायब था। उसको किसी ने नहीं था। पुलिस उसके बाकी साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!