एक ही गोत्र में शादी करने से हुआ लड़के का कत्ल। गुहार लगाने पर भी नहीं मिली हाईकोर्ट से सुरक्षा।

एक ही गोत्र में शादी करने वाले 19 साल की किरण दाहिया और 23 साल के उनके पति विनय दाहिया पर की लड़की के घर वालो ने की अंधाधुंध फायरिंग।

दिल्ली के द्वारका इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। द्वारका में अमरोई गाँव में एक दंपत्ति पर हुआ जानलेवा हमला। मामले की जांच कर रही पुलिस ने पीड़ित महिला के चचेरे समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया। मौकाए वारदात पे पति को गोली लगने से हुई मौत। जबकि पीड़ित महिला अभी भी ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रही है।

पीड़ित पुरुष का नाम विनय और महिला का नाम किरण है। दोनों ने पिछले साल अगस्त में की थी शादी, लकिन लड़की के घर वालो को नहीं थी ये शादी मंज़ूर। दोनों ने अपनी मर्ज़ी से की शादी। रात को खाने लाते समय हुआ विनय पे जानलेवा हमला। विनय को चार गोलिया मारी गयी और किरण को पांच गोलिया मारी गयी। विनय ने वही दम तोड़ दिया और किरण को कम्भीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों ने पति पत्नी को गोलियों से भुना। लोग देखते रहे और विनय ने अपनी जान गवा दी। आखिर मर्ज़ी से शादी से क्यों हुए घर वाले खफा। आखिर विनय को क्यों उतारा मौत के घात। क्या थी उनकी गलती, क्यों मिली इतनी बड़ी सजा। क्यों लगी उनकी खुशिओ को नज़र। आखिर क्या था इनका गुनाह।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की साल की किरण दहिया और साल के उनके पति विनय दहिया पर कुछ अंजान लोगो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। किरण ने पूछताछ में बताया की दोनों सोनीपत में एक गाँव के रहने वाले है और उन्होंने घर वालो की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की थी।

साथ ही यह जानकारी भी सामने आयी है की विनय और किरण को पहले ही डर था की किरण के घर वाले उन दोनों पर हमला कर सकते है , इसीलिए दोनों ने अपनी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ हाईकोर्ट में अर्ज़ी लगाई थी।

पुलिस जांच से पता चला की हमले में चार लोग शामिल थे , जिनमे किरण का सगा भाई भी शामिल था और साथ ही उसका चचेरा भाई भी शामिल था। किरण के सगे भाई का नाम अमन दहिया और चचेरे भाई का नाम रोहित दहिया बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले के चलते किरण के चचेरे भाई रोहित दहिया और उसके साथी रितिक को रोहतक में किया गिरफ्तार। दोनों ने पुलिस को बताया की इस हत्या की पीछे किरण के सगे भाई अमन दहिया का शैतानी दिमाग था। साथ ही इस घटना में एक और शख्स को शामिल किया गया था।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!