दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज की इमारत तैयार, 150 करोड़ की लागत में 300 कमरे

देश की राजधानी में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दफ्तर केशव कुंज अब एक नए रूप में बन गया है। दान में मिले हुए 150 करोड़ रुपये से

देश की राजधानी में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दफ्तर केशव कुंज अब एक नए रूप में बन गया है। दान में मिले हुए 150 करोड़ रुपये से इस संघ कार्यालय को तैयार किया गया है। अत्याधुनिक संघ कार्यालय में सादगी का पुट भी देखने को मिला तो साथ में गुजरात तथा दिल्ली पुट के साथ साथ भारतीय संस्कृति का मिश्रण भी देखने को मिलेगा। इस नए केशव कुंज कार्यालय में 19 फ़रवरी को शिवाजी जयंती पर सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सर कार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाएगा।

2016 में नए निर्माण के लिए भूमि पूजन
नई दिल्ली के झंडेवालान में 17000 गज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यालय 1939 में शुरू किया गया था। 1962 और 1980 में वक्त के साथ-साथ इस संघ कार्यालय में निर्माण काम हुए। इस कार्यालय का नाम संघ के संस्थापक तथा प्रथम सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर “केशव कुंज” रखा था। वक्त के साथ साथ संघ काम का विस्तार हुआ जिसके चलते केशव कुंज कार्यालय के अत्याधुनिकता की जरुरत महसूस होने लगी। इसी वजह से इस पूरे परिसर को एक नये सिरे से बनाने की योजना पर मुहर लगाई गई और सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने 2016 में नये “केशव कुंज” के लिए भूमि पूजन किया।..

5 लाख स्क्वायर फ़ीट में निर्माण
75000 स्वयंसेवकों और दानदाताओं से मिले हुए 150 करोड़ रुपये से बन कर तैयार हो गए इस नए कार्यालय के आर्किटेक्ट के रूप से गुजरात के अनूप दुबे को चुना गया। कम से कम 4 एकड़ में बने हुए कार्यालय में लगभग 5 लाख स्क्वायर फ़ीट में निर्माण कार्य के तहत 3 टॉवरों का निर्माण कार्य किया गया है। इन टॉवरों का नाम क्रमश: साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए और भविष्य की सभी ज़रूरतों के मद्देनज़र इस कार्यालय का निर्माण किया गया है। इस कार्यालय को ऐसे बनाया गया कि भारतीय स्थापत्य संस्कृति को समेटे हुए यह संघ कार्यालय सादगी का प्रतिबिंब नज़र आए।

कम से कम 300 कमरों वाले इस कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना करके 2024 में सरकार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबाले द्वारा हुआ। दिल्ली के इस संघ कार्यालय में 3 बड़े हॉल बनाये गये हैं। पहले बड़े हॉल का नाम अशोक सिंघल सभागार रखा गया है। इसमें 463 प्रतिनिधियों के बैठने की जगह भी है। बाकी के 2 हॉल में क्रमश: 650 और 250 प्रतिनिधि एक साथ सहभागिता भी कर सकते हैं। इसमें एक साथ 270 वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!