शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा C&D Waste Recycling Plant! CM ने किया उद्घाटन
यह प्लांट आधुनिक यूरोपियन टेक्नोलॉजी पर ही आधारित है और इस प्लांट से बिल्कुल भी आवाज नहीं आती है जो लोगों को परेशान करे।

दिल्ली में बहुत से निर्माण कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे है जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। ऐसी ही एक खबर सामने आयी है जहां जहांगीरपुरी में देश का सबसे बड़ा सी एंड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट रविवार को चालू किया गया। साथ ही यह प्लांट करीब सात एकड़ में फैला हुआ है और हर दिन दो हजार टन निर्माण और विध्वंसक मलबा (C&D West) रीसाइकल कर टाइल्स, ईंट और भी अन्य उत्पाद करने की इसकी क्षमता है।
बता दें कि यह प्लांट आधुनिक यूरोपियन टेक्नोलॉजी पर ही आधारित है और इस प्लांट से बिल्कुल भी आवाज नहीं आती है जो लोगों को परेशान करे।वही प्लांट के करीब आने पर हल्की आवाज सुनाई देती है। जिसके चलते धूल-मिट्टी भी नहीं उड़ती। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस प्लांट का उद्घाटन अब किया है।
साथ ही आगे CM अरविंद केजरीवाल द्वारा कहा गया कि हमारा मकसद दिल्ली को खूबसूरत बनाना है और कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन से निकले मलबे को इस प्लांट में ही लाकर अब टाइल्स, ईंट समेत अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे, जिसका दोबारा इस्तेमाल भी आगे के लिए किया जा सकेगा। अब इस तकनीक से दिल्ली को मलबे से भी छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही सीएम ने मेयर डॉ शैली ओबरॉय, विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और भी बहुत से निगम अधिकारियों के साथ सी एंड डी वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण किया है।
हालाँकि, अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिल्ली भर से यहां मलबा लाया जाएगा, जिसे अब तोड़ा जाएगा और फिर उसके बाद रिसाइकिल कर टाइल्स, ईंट आदि का आकार देकर उन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में साइट पर मौजूद सीएम द्वारा प्लांट से बनी टाइल्स, रोडी-बदरपुर और ईंटों को भी देखा था।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










