दिल्ली की सड़को पर अब दौड़ेंगे देश के सबसे ज्यादा ई- ऑटो

दिल्ली अब बहुत जल्द “इलेक्ट्रिकल व्हीकल कैपिटल” के नाम से जानी जाएंगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने अपनी इलेक्टिक व्हीकल पॉलिसी का दायरा बढ़ाया है।

देश की राजधानी दिल्ली अब बहुत जल्द “इलेक्ट्रिकल व्हीकल कैपिटल” के नाम से जानी जाएंगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने अपनी इलेक्टिक व्हीकल पॉलिसी का दायरा बढ़ाया है।

जिसके बाद अब दिल्ली की सड़को पर ई- ऑटो दौड़ते दिखाई देंगे। इसी को लकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली में 4,000 इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने का लक्ष्य है।

ऐसें में इसके लिए लोगों से रूचि पत्र मंगाए गए थे। बता दे कि सरकार को अभी तक 3,500 आवेदन मिले है। उनमे से करीब 500 आवेदन महिला ड्राइवरों के है।

इसी के साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यह जानकारी दी कि दिल्ली में ई- ऑटो को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इनकी खरीद पर सब्सिडी देने का प्लान बनाया है।

साथ ही यह भी  कहा कि अप्रैल के अंत तक दिल्ली में कुल 4261 ऑटो आने वाले है। जिनमें से करीब 33 प्रतिशत ऑटो महिलाओं के लिए रिजर्व है।

उन्होनें यह भी बताया कि महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो को अलग कलर दिया जाएगा। सरकार प्रतयेक इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 30,000 रूपये सब्सि़डी देगी।

जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने आईपी डिपो में 50 ई- ऑटो को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन ई- ऑटो का किराया CNG पर चलने वाले ऑटो के बराबर होगा।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ 250 रूपये महंगा, देखें रेट लिस्ट

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!