दिल्ली में तीन दिन तक सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे पाठ

देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तक बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजाया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ

देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तक बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजाया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ किया जाएगा। छठी मैया तथा मृदुल फाउंडेशन के साथी से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन होगा। बुधवार को इसके उपलक्ष्य में एक बड़ी मात्रा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी।

यात्रा की शुरु चौथा पुस्ता करतार नगर यमुना खादर DDA के विशाल मैदान से शुरू हुई जो पांचवां पुस्ता गावड़ी रोड, अरविंद नगर चौधरी फतेह सिंह मार्ग, खड्डे वाली मस्जिद जगजीत नगर, तीसरा पुस्ता होते हुए फिर से `कथा स्थल पर खत्म हुआ। कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया था। इस अवसर पर विश्व मांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष सुरभि तिवारी गायत्री परिवार से जुड़े लोग शामिल थे।

कलश यात्रा के खत्म होने के बाद मनोज तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सनातनी परंपरा का प्रचार सनातनवादी में जागरूकता तथा धर्मावलंबियों में धर्म के प्रति आस्था को खास बल मिला है। क्षेत्र के लाखों लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद हिंदू जनमानस में खुशी की लहर दिखी है।Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली में इन गाड़ियों का पेट्रोल पंपों पर कटेगा चालान, तुरंत आएगा मैसेज

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!