मनचाही लड़की से शादी की ख्‍वाहिश को लगा धक्‍का, मां को उतारा मौत के घाट

देश की राजधानी दिल्‍ली के ख्‍याला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जन्‍म देने वाली मां का उसके ही बेटे ने हत्या कर दि है.

देश की राजधानी दिल्‍ली के ख्‍याला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जन्‍म देने वाली मां का उसके ही बेटे ने हत्या कर दि है. मां का कत्‍ल करने के बाद बेटे ने खुद ही पुलिस इस हादसे की सुचना दी. वहां पर पुलिस के सामने आरोपी ने कुछ ऐसा बताया, जैसे लूट के लिए उसकी मां को मारा गया था. हालांकि, यह बात दीगर है कि कुछ ही वक्त बाद उसका भांडा फूट गया और पुलिस ने उसे अपनी ही मां को हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 6 दिसंबर की देर शाम का है. रात यह करीब 8.30 बजे सावन नामक के युवक शख्‍स ने ख्‍याला पुलिस स्‍टेशन को कॉल कर के कहा कि उसकी मां की किसी ने हत्‍या कर दी है और उसके ईयर रिंग लेकर फरार हो गया है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना होती है. मौका-ए-वारदात पर गयी तो पुलिस को घर के हालात देखकर बिल्‍कुल नहीं लगा, की जैसे वहां लूट हुई. क्‍योंकि, ना ही घर पर कही भी कोई भी सामान था, और न ही कोई कीमती सामान गायब हुआ.

तफ्तीश के चलते, मृतका की शिनाख्त 45 साल के सुलोचना से हुई. उनके पति की 2019 में मृत्‍यु हुई थी. वह इस घर में अपने दो अविवाहित बेटों के साथ ही रह रही थीं. इस मामले में पुलिस की एक टीम ने दोनों बेटों से बातचीत शुरू की, जबकि दूसरी टीम पड़ोसियों से पूछताछ कर रही थी। एक लंबी कवायद के बाद पुलिस का शक मृतका के छोटे बेटे सावन पर आकर टिक गया. पुलिस की एक बार फिर सावन से पूछताछ शुरू की. पहले तो वह पुलिस को अपनी झूठी कहानी बनाकर रहा, पर पुलिस के सवालों के सामने वह बिलकुल भी टिक नहीं पाया और अपना गुनाह उसने कबूल कर लिया.

आरोपी सावन ने पूछताछ में यह बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की अभी शादी तय हुई थी. घर में शादी का माहौल देख उसने अपनी मां को मनपसंद लड़की से शादी करने की इच्‍छा बता दी. इस बात से उसकी मां नाराज हो गई और डांटते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बारे में दोबारा बात की तो उसे उसकी संपत्ति से कुछ नहीं हासिल हुआ. मां की यही बात उसे नागवार गुजरी. गुस्‍से में आकर उसने अपने मां का गला घोंटकर हत्‍या की. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने एक नई कहानी गढ़ी और पुलिस को कॉल कर दी.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!