दिल्ली में बनने जा रहा है पहला Double Decker Flyover, जानिए इसकी खासियत
दिल्ली सरकार की तरफ से बहुत से निर्माण लोगों के लिए बनाये जा रहे है, जिन में से एक निर्माण है Double Decker Flyover

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत से निर्माण चल रहे है जिसके चलते सभी को उसका फायदा हो सके और दिल्ली में होने वाली प्रदूषण और ट्रैफिक की दिक्कतों से सामना न करना पड़े। इसी के चलते सरकार द्वारा अब एक नया निर्माण कार्य चल रहा है जो कि एक डबल डेकर फ्लाईओवर है। जिसका काम जल्द ही खत्म होने वाला है।
बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से बहुत से निर्माण लोगों के लिए बनाये जा रहे है। जिन में से एक निर्माण है Double Decker Flyover। इस फ्लाईओवर की खासियत है कि नीचे लेन बनेगी जहां वाहन दौड़ाये जायेंगे और ऊप्पर की तरफ मेट्रो दौड़ेगी। यह निर्माण अभी दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से मेट्रो के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना विहार व भजनपुरा के बीच हो रहा है और यह निर्माण 2023 तक पूरा हो जायेगा।
यमुना विहार से भजनपुरा तक दिल्ली के पहले double decker flyover का निर्माण जारी है जिसमें मेट्रो लाइन के नीचे दो सड़कें होंगी।
शानदार इंजीनियरिंग की इस मिसाल से 200 करोड़ रुपए की बचत के साथ साथ कम जगह में अधिक वाहन चल सकेंगे। pic.twitter.com/FNvNNZIuWV
— Manish Sisodia (@msisodia) July 25, 2022
साथ ही इस फ्लाईओवर की बात करे तो इसकी लंबाई कुल 1.4 किमी है। साथ ही इस यूनीक प्रोजेक्ट में एक साथ दो चीज़ो का काम होगा जहां नीचे की तरफ वाहन चला करेंगे तो उसके उप्परी हिस्से में मेट्रो लाइन दौड़ेगी। इस निर्माण पर सोमवार को डिप्टी सीएम और पीडब्लूडी मंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी की मीटिंग हुई। इसमें PWD के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के प्रोग्रेस रिपोर्ट का रिव्यू किया गया।
हालाँकिम इसी के चलते मीटिंग में डबल-डेकर फ्लाईओवर के निर्माण के अलावा सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई सहित 500 स्थानों पर लग रहे 115 फीट ऊंचे तिरंगे संबंधित कार्यों की भी बात चीत की है जहां इन सभी कार्यो को जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है।
यह भी पढ़े: दिल्ली के लोगों के लिए एक और रिंग रोड की सौगात, पेट्रोल की होगी बचत