दिल्ली में ई-कचरे के निपटारे के लिए बनेगा पहला ई-वेस्ट इको पार्क
दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनेगा। दिल्ली कैबिनेट ने राजधानी में देश के पहले ई-वेस्ट मैनेजमेंट इको पार्क बनाने को मंजूरी दी

दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनेगा। इस दिशा में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने राजधानी में देश के पहले ई-वेस्ट मैनेजमेंट इको पार्क बनाने को मंजूरी दी।
यह पार्क दिल्ली के नरेला में बनाया जाएगा जो 20 एकड़ में फैला होगा। दिल्ली सरकार का इको-पार्क राजधानी में ई-कचरे के निपटारे का काम करेगा।
खुद में अनूठा ये ई-वेस्ट मैनेजमेंट पार्क बेहद साइंटिफिक तरीके से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए काम करेगा। इसके जरिए केजरीवाल सरकार ई-वेस्ट निपटारे में देश का नेतृत्व करेगी।
एक प्रेसवार्ता कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि 20 एकड़ में फैला यह वेस्ट मैनेजमेंट पार्क स्टेट ऑफ आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा जहां इनफॉर्मल सेक्टर के ऑपरेटरों को फॉर्मल री-साइकिलिंग के लिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
यहां साइंटिफिक और इंटीग्रेटेड तरीके से एक परिसर के अंदर ही ई-वेस्ट को रिफर्बिश, डिसमेंटर, रिसाइकल व रीमैनुफैक्चर करने का काम किया जाएगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली से हटा नाइट कर्फ्यू, सभी प्रतिबंध हुए खत्म










