जंतर-मंतर पर ‘मिड नाइट ड्रामा’ खिलाड़ी और पुलिस के बीच झड़प की पूरी कहानी

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस में कल देर रात यानि बुधवार को जमकर कहासुनी हुई। पहलवानों ने इस

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस में कल देर रात यानि बुधवार को जमकर कहासुनी हुई। पहलवानों ने इस बात का आरोप लगाया है कि बारिश के कारन से उन्होंने बेड मंगवाए थे। लेकिन पुलिस ने उसे धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी के चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी धक्कामुक्की हुई।

पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने बहन-बेटियों की गालियां तक दी और मारपीट भी की। वहीं, फोल्डेबल बेड को लेकर वहां पर पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। लेकिन बाद में उनको छोड़ दिया गया।

देर रात सभी कांफ्रेंस में पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के भी आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि वे भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी है, लेकिन उनके साथ अपराधियों के जैसा ही बर्ताव किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि देर रात सोमनाथ भारती बिना इजाजत के धरना स्थल पर फोल्डेबल बेड मंगवा रहे थे। पूछताछ करने पर उनके समर्थक उत्तेजना मे ट्रक से बेड उतारने में लग गए। जिसके चलते सोमनाथ भारती और उनके दो समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया।

साथ ही, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पुलिसवालो पर आरोप लगाया है कि शराब पीकर वह पहलवानों पर हमला करने लग गए। इतना ही नहीं जंतर मंतर पर केंद्र सरकार ने महिला पहलवानों के साथ ठीक नहीं किया। क्या हमारी बहन-बेटी रातभर कीचड़ में सोयेंगी ? क्या उन्हें एक फ़ोल्डिंग बेड भी नहीं मिलेगा। भाजपा का घमंड जल्द टूटेगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!