गर्मी लगातार दिखा रही तेवर, आने वाले दिनों की भविष्यवाणी जानकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली के साथ साथ पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी में तप रहा है। दरअसल, इस साल गर्मी ने अप्रैल से ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ साथ पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी में तप रहा है। दरअसल, इस साल गर्मी ने अप्रैल से ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

अप्रैल के ऐसे हालात देखकर लोगों को अब पहले से ही मई और जून का डर सताने लगा है। बता दें कि लू का आतंक मार्च के अंत से ही शुरू हो गया था। ऐसें में 6 अप्रैल यानी बुधवार से तापमान ने फिर कहर बरसाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राजधानी के कई हिस्सों में पारा 40 पार कर चूका है। इतनी गर्मी के चलते लोगों ने अभी से AC का इस्तमाल शुरू कर दिया है। जिसके कारण बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है।

लॉकडाउन के हटने के बाद से दफ्तर भी अब पूरी कैपिसिटी के साथ चलने लगे हैं और घरों में भी बिना AC के गुजारा करना बेहद मुश्किल हो जाता रहा है।

भीषण गर्मी के कारण दिल्ली सरकार ने बिजली विभाग को अलर्ट होने को कहा है। साथ ही दिल्ली में 24 घंटे लाइट की आपूर्ति करने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक राहत की कोई भी संभावना नहीं दिख रही है। आपकों बता दे कि, हाल ही में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने  बिजली विभाग, वितरण कंपनियों और अन्य विभागों के अधिकारियों की एक बैठक की थी।

ऐसें में बैठक खत्म होने के बाद अधिकारियों का कहना था कि इस साल बिजली की पीक डिमांड 8,200 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक, 5 अप्रैल को दिल्ली में सबसे ज्यादा बिजली की मांग 4,638 मेगावाट रही। 31 मार्च को बिजली की मांग 4,648 मेगावाट थी।

इसी को लेकर, अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2022 की पीक बिजली की मांग मार्च 2021 की तुलना में 25% बढ़ी है।बतातें चले कि मौसम विभाग ने आने वाले अगले सात दिनों के लिए हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

ऐसें में तापमान 8 से 10 अप्रैल के बीच और बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार, हीटवेव तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस होता है।

हीट वेव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक छूने वाला भी शामिल है। अधिकतम 6.5 डिग्री और औसत से अधिक होने पर ‘गंभीर’ हीटवेव घोषित की जाती है।

इसी को लेकर, दिल्ली के सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कुछ स्टेशनों पर हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 42 डिग्री सेल्सियस पर, पूर्वी दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिन का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

साथ ही पीतमपुरा में 41.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 41, आयानगर में 40.8, नजफगढ़ में 40.9, जाफरपुर में 40.3, मुंगेशपुर में 40.4 और लोधी रोड पर 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: दिल्ली में शुरू होने वाली है E- Cart Yojana, पुरानी दिल्ली का स्वाद मिलेगा आपके घर

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!