रोहिणी के कैलाश विहार, पन्साली में पूजा के पवित्र स्थान पर सीवर का गन्दा पानी भरा

कैलाश विहार के लोगों के घरों में जा रहा है नाली का गन्दा पानी,जिस वजह से लोग अपने घर छोड़ कर दूसरी जगहों पर जाने को मज़बूर है

रोहिणी के कैलाश विहार, पन्साली में पूजा के पवित्र स्थान पर सीवर का गन्दा पानी भरा हुआ हैं। आपको बता दें कि इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों तक में ये पानी जा रहा है।

जिस वजह से लोग अपने घर छोड़ कर दूसरी जगहों पर जाने को मज़बूर है। वहीं कई लोगों के घरों की दीवार तक गिर चुकी है, कुछ लोगो के घरों में 4 फुट तक पानी भर गया है।

बहरहाल, एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इन लोगों ने खुद एक पुल तैयार किया है ,जिसके ज़रिए यह लोग आना जाना कर रहे हैं। आपको बता दें इलाके में रहने वाले लोगों ने कई बार निगम पार्षद से इस बात की शिकायत की।

Tax Partner

लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस करवाई नहीं की गयी हैं। न तो यहाँ के लोगो को साफ़ पीने का पानी मिल रहा है न ही यहाँ सीवर की लाइन डली है जिसके द्वारा नाली के पानी का निकास हो सकें।

ये भी पढ़े: जानें iPhone 13 सीरीज़ के भारतीय दाम और उनके कलर ऑप्शन

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!