ससुरालवालों ने दामाद को जमकर पीटा, पत्नी ने भी मायकेवालों का दिया साथ

आपने देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में कई बार सुना होगा लेकिन राजधानी दिल्ली से बिल्कुल उलट घटना सामने आई है.

आपने देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में कई बार सुना होगा लेकिन राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से बिल्कुल उलट घटना सामने आई है.

दरअसल सोनिया विहार इलाके से एक शख्स के ससुराल वालों की तरफ से पिटाई करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी था पत्नी बार-बार मायके भी चली जाती थी.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी मधु नाम की लड़की से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. उनकी पत्नी शादी के बाद से ही परिवार वालों से लड़ाई-झगड़ा करती थी.

अक्सर उनकी पत्नी अपने मायके चली जाया करती थी. पीड़ित का कहना है कि 12 अप्रेल को उनकी पत्नी रात के तकरीबन 1 बजे अपनी मां, दो भाइयों और अपने पिता के साथ घर पहुंच गई.

पीड़ित का आरोप है कि एक साले ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी, दूसरे ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया औऱ डंडे से पीटना शुरू कर दिया. बता दें, पूरी लड़ाई के दौरान पत्नी और मां लड़ाई रोकने की बजाए तीनों को उकसाते नज़र आए.

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: Crime News: दिल्ली घूमाने के बहाने भाभी का किया देवर ने रेप

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!