रेलवे से नहीं रुकेगा होली के लिए सफर, शुरू हुई Holi Spacial 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
अब होली का त्योहार नज़दीक है और इसको देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे भीड़ प्रबंधन की तैयारी में जुट गयी है

देश में तकरीबन सभी लोग ट्रैन से सफर करना पसंद करते है और हाल ही में तब ज्यादा देखे जाते है जब कोई त्यौहार होता है। ऐसे में अब होली का त्योहार नज़दीक है और इसको देखते हुए रेलवे ने अभी से कमर कस ली है जहां यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे ने भीड़ प्रबंधन की तैयारी में जुट गयी है।
वहीं अत्यधिक भीड़ वाले स्टेशनों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय ले लिया गया है। दरअसल अगले महीने होली का त्यौहार है और इसी वजह से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेन अभी से ही फुल हो चुकी हैं और ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के स्टेशनों से दूसरी जगह मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, वाराणसी, उधमपुर, कटड़ा समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हॉ चुकी है जिससे यात्री सफर कर सके।
ऐसे में होली में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय ले लिया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 03251/03252 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 10 चक्कर लगाएंगी तो ट्रेन संख्या 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट व 04064/04063 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04 फेरे। इसी के साथ 04068/04067 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल, 04070/04069 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के छह फेरे किए गए हैं।
ट्रेन संख्या 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04 फेरे लगाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल, 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06 फेरे, 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर- आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित एसी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04672/04671 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रैन चलेगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










