दिल्ली के जहांगीरपुरी में बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

दिल्ली के जहांगीरपुरी में कुछ बदमाश एक घर में घुस गए और घर में मौजूद 17 वर्ष की लड़की को धमकाकर करीब 10 लाख रुपये और गहने लूट लिए.

 दिल्ली के जहांगीरपुरी में कुछ बदमाश एक घर में घुस गए और घर में मौजूद 17 वर्ष की लड़की को धमकाकर करीब 10 लाख रुपये और गहने लूट लिए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह चोरी शुक्रवार की शाम को उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता अपनी दुकान पर थे. उन्होंने बताया कि तीन-चार लोग घर में घुसे और चाकू दिखाकर लड़की को कोने में बैठने को कहा और इसके बाद अलमारी की तलाशी ली

Aadhya technology

पुलिस ने बताया कि पूरी घटना CCTV में आ गई है, आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद लड़की ने अपने चाचा को बताया, और उन्होंने  पुलिस को सूचना की. इस घटना में लड़की को कोई  चोट नहीं आई है. परिवार का कहना है कि घर से करीब 10 लाख रुपये और कुछ गहने गायब हैं.

 

ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार ने दी मेट्रो और बसों में शत प्रतिशत सीटों के इस्तेमाल की इजाज़त

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!