/* */

बदमाशों ने झगड़े के बाद गार्ड को कार से 500 मीटर तक घसीटा, हस्पताल में तोड़ा दम

कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट से एक मामला सामने आया था। जिसमे एक सिक्योरिटी गार्ड को कुछ बदमाशों ने अपनी कार से 500 मीटर तक घसीट दिया था।

कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट से एक मामला सामने आया था। जिसमे एक सिक्योरिटी गार्ड को कुछ बदमाशों ने अपनी कार से 500 मीटर तक घसीट दिया था। अब उस सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की सिक्योरिटी गार्ड करीब एक हफ्ते तक अपनी ज़िन्दगी और मौत से लड़ता रहा। आखिर में उनके शरीर में जहर फैल जाने के कारण उनकी मौत हो गयी है।

जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड के परिजन मृतक सिक्योरिटी गार्ड के पार्थिव शरीर को ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट के बहार रख कर धरने पर बैठ गए है। परिजनों का कहना है कि ना तो उन्हें ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट से मदद मिली और ना ही दिल्ली पुलिस उन अपराधियों को पकड़ पायी है

अब मृतक सिक्योरिटी गार्ड के परिजनों की माँग है कि अपराधियों पर हत्या की धारा में केस दर्ज करे और सभी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये और मृतक सिक्योरिटी गार्ड के परिवार वालो के लिए सहायता मिले।
Tax Partner

ये भी पढ़े : दिल्ली में बदमाशों के हौसलें बुलंद, गार्ड को कार से रौंदा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!