पिटाई का बदला लेने के लिए क्रोध साध बैठे थे कातिल, हत्या कर लिया बदला

देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक 12वीं कक्षा के छात्र को गोली से मारकर मौत के घाट उतार

देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक 12वीं कक्षा के छात्र को गोली से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त सौरव चोपड़ा तथा प्रथम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग हुए हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 10 फरवरी की सुबह पुलिस को वुडलैंड पार्क में एक शख्स का शव मिलने की सुचना मिली। वहां पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक के सिर, सीने तथा पीठ में चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान रघुवीर नगर के रहने वाले आलोक माथुर से हुई। जांच करने पर इस बात का पता चला कि आलोक 12वीं कक्षा में पढता था। उसके पिता इलाके में प्रेस करते हैं। आलोक शुक्रवार दोपहर घर से गया था, उसके बाद वह वापस घर नहीं गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। शव का पोस्टमार्टम से पता चला कि आलोक को गोली मारी है। पुलिस ने उसके घर वालों और दोस्तों से पूछताछ शुरू की। साथ ही जहां से शव प्राप्त हुआ, उस पार्क के पास रहने वाले रेहड़ी पटरी वालों से आलोक के साथ शामिल लोगों के बारे में सुचना प्राप्त की। पूछताछ तथा वहां के खुफिया सुचना के आधार पर पुलिस ने रघुवीर नगर के रहने वाले सौरव चोपड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने घटना में शामिल होने की बात मान ली। जिसमे उसने कहा कि उसने प्रथम के साथ मिलकर उसकी हत्या की।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!